Sidhu Moosewala की मौत पर शिखर धवन ने शेयर किया पोस्ट, बताया क्यों गई उसकी जान

पंजाबी गायक Sidhu Moosewala को रविवार की शाम को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। उनकी इस अचानक मौत की खबर से पंजाब सिनेमा ही नहीं बल्कि पूरा भारत दहल उठा है। क्योंकि Sidhu Moosewala अपने गीतों और अल्फाजों के द्वारा लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता था। वहीं भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जो खुद Sidhu Moosewala के बहुत बड़े फैन हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है।
Sidhu Moosewala के लिए शेयर की पोस्ट
View this post on Instagram
शिखर धवन ने इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा अलविदा सिद्धू मूसेवाला। कबड्डी खिलाड़ी संदीप अंबिया के हमने एक और व्यक्ति गंवा दिया पंजाब के गन वायलेंस में। मेरी उनके परिवार और उनके चाहने वालों के साथ पूरी सहानुभूति है। इसके साथ ही धवन ने सिद्दू मूसेवाला की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ शेयर की है।
रणवीर सिंह ने शेयर की पोस्ट
रणवीर सिंह ने भी शेयर की पोस्ट
View this post on Instagram
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी Sidhu Moosewala के गीतों के बहुत बड़े फैन है। वह अक्सर सिद्धू मूसेवाला के लाइव सेशन के दौरान जुड़ जाते थे और उनके गीतों को गाते हुए भी दिखाई देते थे। रणवीर सिंह ने सिद्दू मूसेवाला की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दिल दा नी माड़ा…।
लास्ट राइड था आखिरी गीत
Sidhu Moosewala का हाल ही में एक गीत यूट्यूब पर लांच किया था। इस गीत का नाम लास्ट राइड था। इसमें सिद्धू मूसेवाला ने एक लाईन गाई थी चौबर दे चेहरे ते नूर दसदा, जवानी च उठेगा जनाजा मिठीए। जिसका अर्थ है कि लड़के चेहरे पर नूर झलक रहा है लगता है जवानी में ही उठेगा जनाजा मिठीए।
पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ठीक एक दिन पहले ही Sidhu Moosewala की सुरक्षा हटाई थी। सुरक्षा हटाने के बाद पंजाब सरकार ने सभी लोगों की लिस्ट सार्वजनिक कर दी। जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को मौका मिल गया। उन्होंने शाम के समय सिद्धू मूसेवाला को 30 राउंड गोलियां मारकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़े- IPL ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, सौरव गांगुली लेने पहुंचे अवॉर्ड