इंग्लैंड की Katherine Brunt और Nat Sciver ने की शादी, ये महिला क्रिकेटर्स भी आपस में करा चुकी हैं शादी

Katherine Brunt और Nat Sciver इंग्लैंड की ये दो महिला क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंध गई हैं। कैथरीन ने 19 मई को पूरे रीति रिवाजों के साथ स्किवर के साथ शादी कर ली है। दोनों लंबे समय से इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल रही हैं और पिछले कुछ समय से यह रिलेशनशिप में भी थी। पर इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने रिलेशनशिप को शादी में तब्दील करने का फैसला लिया।
5 साल से थे रिलेशनशिप में
कैथरीन और स्किवर पिछले 5 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। कैथरीन ने इंग्लैंड के लिए साल 2004 में डेब्यू किया था। तो वहीं नैट साल 2013 से इंग्लैंड टीम की ओर से खेल रही हैं। दोनों की शुरूआत दोस्ती के साथ हुई। दोस्ती के बाद दोनों के बीचों में नजदीकियां बढ़ने लगी और एक दूसरे को पसंद करने लगे। 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने सगाई करने का फैसला किया और 2019 में सगाई कर ली।
टालनी पड़ी शादी
Our warmest congratulations to Katherine Brunt & Nat Sciver who got married over the weekend ❤️ pic.twitter.com/8xgu7WxtFW
— England Cricket (@englandcricket) May 30, 2022
कैथरीन और स्किवर ने साल 2020 में शादी करने का फैसला कर लिया था। पर पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में आ गई थी। जिस कारण दोनों ने शादी टालने का फैसला किया। कोरोना वायरस के प्रभाव कम होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी शादी रचाई।
इंग्लैंड को बनाया चैंपियन
कैथरीन और स्किवर ने 2017 के महिला विश्वकप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत के खिलाफ फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया और टीम को जीत दिलाई। दोनों ही मैदान के अंदर और मैदान के बाहर एक दूसरे का साथ खूब पसंद करते हैं।
Brunt और Nat का करियर रिकॉर्ड
कैथरीन ने इंग्लैंड के लिए 14 टेस्ट मैचों में 184 रन और 51 विकेट लिए हैं। वहीं 140 वनडे मैचों में 1090 रन और 167 विकेट और वहीं टी20 मैचों में 504 रन और 98 विकेट ले चुके हैं। वहीं स्किवर ने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट मैचों में 343 रन और 9 विकेट लिए हैं। जबकि 89 वनडे मैचों में 2711 रन के साथ 59 विकेट लिए हैं। जबकि 91 टी20 मैचों में 1720 रन और 72 विकेट हासिल किए हैं।
क्रिकेट की है यह चौथी महिला जोड़ी
यह पहला मौका नहीं है जब दो महिला क्रिकेटर्स ने आपस में शादी की है। इससे पहले भी क्रिकेट में तीन ऐसी शादियां हो चुकी हैं। सबसे पहले साल 2017 में न्यूजीलैंड के एमी सैदरवेट और लिया ताहूहू शादी कर चुकीं हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की डेन वॉन निकर्क और मारिजाने कैप ने 2018 में शादी की थी। इसके बाद न्यूजीलैंड की हेले जेनसन और ऑस्ट्रेलिया के निकोला हेनकॉक ने 2019 में शादी रचाई थी।
ये भी पढ़े- Darren Sammy को मिला पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, जानें इसके पीछे की वजह