Dhoni पर दर्ज हुई FIR, जाना पड़ सकता है जेल

Dhoni क्रिकेट का एक ऐसा चेहरा हैं जो किसी पहचान को मोहताज नहीं है। आईसीसी की हर बड़ी ट्रॉफी उनके नाम है। यही कारण है कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया धोनी की दीवानी है। बल्लेबाजी से लेकर धोनी की कप्तानी तक हर कोई उनका है। पर अब धोनी एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं जिस कारण उन्हें जेल में भी जाना पड़ सकता है। धोनी के खिलाफ बिहार में FIR दर्ज हुई है। जिस पर अब पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
जानें क्या है पूरा मामला
बिहार के बेगुसराय जिले के नीरज कुमार निराला ने Dhoni पर FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने धोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिस कारण वह चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट रूम्पा कुमारी के पास गए हैं। नीरज कुमार का कहना है कि साल 2021 में ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया था। जिसका अब 30 लाख रुपए का चेक बाउंस हो गया है।
Dhoni ने कंपनी के लिए किया था प्रचार
FIR filed against MS Dhoni in Bihar’s Begusarai, know why#MSDhonihttps://t.co/G7QUwVPpQy
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) May 31, 2022
नीरज कुमार ने जिस कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था Dhoni ने उसके लिए विज्ञापन किया था। ऐसे में नीरज एफआईआर में धोनी का नाम भी दर्ज करवाया है। क्योंकि धोनी उस कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं और उस कंपनी ने धोखा किया है। इस एफआईआर में धोनी के साथ 8 अन्य लोगों पर भी मुकद्दमा दर्ज करवाया है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
FIR में दर्ज हैं इन लोगों के नाम
नीरज कुमार ने जो मुकद्दमा दर्ज किया है। उसमें उन्होंने कंपनी के सीईओ राजेश आर्य, वंदना, अजय कुमार, अर्पित दुबे, इमरान जफर और Dhoni का नाम शामिल है। इन सभी पर IPC की धारा 406, 120बी और एनआई एक्ट 138 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की सुनवाई 28 जून को होगी।
ये भी पढ़े- इंग्लैंड की Katherine Brunt और Nat Sciver ने की शादी, ये महिला क्रिकेटर्स भी आपस में करा चुकी हैं शादी