IPL 2022 में Arjun Tendulkar को मौका नहीं मिलने पर सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हर किसी को यह उम्मीद थी कि मुंबई इंडियंस इस बार अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस बार भी उन्हें पूरे सीजन बेंच पर बिठाया गया जहां अब इस बारे में चर्चा करते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बहुत बड़ी बात कह दी है जहां एक बार भी मुंबई इंडियंस के द्वारा ना खिलाए जाने पर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि वह चयन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते है.
2 साल से नहीं मिला मौका
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छे खिलाड़ी साबित हो सकते थे लेकिन उन्हें उनकी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 2 साल से अपने साथ जोड़ कर रखा है लेकिन अभी तक एक मैच भी खेलने का मौका नहीं दिया जहां अर्जुन तेंदुलकर के पिता और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से जब अपने बेटे को लगातार बेंच पर बिठाए जाने की बात की गई तो सचिन तेंदुलकर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सचिन तेंदुलकर ने कहीं बड़ी बात
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अर्जुन तेंदुलकर को जब मुंबई इंडियंस ने एक भी मौका नहीं दिया तो इस बारे में चर्चा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बताया कि उनके लिए राह चुनौतीपूर्ण होने वाली है और उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी. इसके साथ ही तेंदुलकर ने कहा कि यह अलग सवाल है मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं. यह महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि अब सत्र खत्म हो चुका है मुंबई इंडियंस के लिए. हालांकि अंत में तेंदुलकर ने यह भी कहा कि मैं चयन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता हूँ.
#IPL2022 #SachinTendulkar #ArjunTendulkar
Path is going to be challenging, continue to work hard: @sachin_rt tells son Arjun
Read: https://t.co/ytAe71CSaQ pic.twitter.com/J6zKkldtdY
— TOI Sports (@toisports) May 24, 2022
अर्जुन तेंदुलकर की राह मुश्किल
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में इस बार भी मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं दिया जहां सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अक्सर में अपने बेटे के साथ यही बात करता हूं कि डगर चुनौतीपूर्ण होगी या मुश्किल होगी. तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि तुम्हें क्रिकेट से प्यार है और ऐसा करना जारी रखो क्योंकि कड़ी मेहनत के नतीजे जरूर मिलते हैं. तेंदुलकर ने कहा कि जहां तक चयन की बात है तो मैं इसे पूरी तरह से टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैं अपने आप को कभी भी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं करता.
ये भी पढ़े – IPL 2022: नॉटआउट के बाद भी पवेलियन लौटना यशस्वी को पड़ा महंगा, हाथ से गया मैच