IPL 2022: प्लेऑफ से बाहर होकर Dhoni कर रहे हैं चुनाव में ड्यूटी, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ से अब चेन्नई सुपर किंग बाहर हो चुकी है जहां महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) अब चुनाव के लिए ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग महेंद्र सिंह धोनी को देखकर काफी हैरान है जहां लोगों को समझ नहीं आ रहा है की आखिर महेंद्र सिंह धोनी पंचायत चुनाव में इलेक्शन ड्यूटी क्यों कर रहे हैं. आइए आज हम आपको इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताते हैं.
ये है पूरा मामला
दरअसल सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है जिनके बारे में कहा जा रहा है कि इस वक्त रांची में जो पंचायत चुनाव चल रहा है उसे लेकर धोनी चुनाव ड्यूटी में लगे हुए हैं लेकिन गौर से अगर देखें तो यह सख्स महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि उनके जैसा हुबहू दिखने वाला एक इंसान है जो चुनाव ड्यूटी में लगा हुआ है और मतगणना केंद्र पर अपनी ड्यूटी निभा रहा है. इस शख्स का नाम विवेक कुमार है जो सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की तरह दिखने की वजह से छाए हुए हैं.
Dhoni नहीं लेंगे अभी संन्यास
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के शुरू में जब महेंद्र सिंह धोनी के जगह रविंद्र जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाया गया तो ऐसा माना जा रहा था कि शायद महेंद्र सिंह धोनी 2023 का आईपीएल नहीं खेलेंगे जहां इस बारे में चर्चा करते हुए धोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले साल भी वह खेलेंगे क्योंकि वह चेन्नई में अपना आखिरी मुकाबला खेल कर अपने फैंस को धन्यवाद कहना चाहते हैं. उसके बाद ही वह आईपीएल से संन्यास लेंगे.
CSK के लिए खराब रहा यह सीजन
आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग का बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा था जहां बल्लेबाजी से लेकर यह टीम गेंदबाजी में भी पूरी तरह कमजोर नजर आई. इस बार इस टीम के कई बड़े-बड़े धुरंधर भी अपना कमाल दिखाने में पूरी तरह से फेल रहे. यही वजह है कि चार बार की चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग इस बार प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई है. देखा जाए तो शुरुआत से ही यह टीम 9 और 10 नंबर पर ही रही जो इस टीम के प्लेऑफ से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है.
ये भी पढ़े – SA vs IND: कप्तान बनने का सपना देख रहे थे Shikhar Dhawan, सेलेक्टर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता