MS Dhoni ने बदली अपनी इंस्टाग्राम तस्वीर, लिखा- मैं एक भारतीय होने के लिए धन्य हूं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने खेल और प्रतिभा से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. इतना ही नहीं जब भी बात अपने देश की आती है तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पीछे नहीं हटते है. देखा जाए तो कुछ ही दिनों में स्वतंत्रता दिवस आने वाला है जिसे लेकर सब अपनी-अपनी तरह से तैयारियां कर रहे हैं.
देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पूरा भारत अपनी देशभक्ति दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है और इसी राह पर महेंद्र सिंह धोनी भी चल पड़े हैं जिन्होंने अपने सोशल मीडिया कुछ इस तरह से देशभक्ति दिखाया कि हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है.
MS Dhoni ने बदली इंस्टाग्राम की तस्वीर
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी रूप से सक्रिय रहते हैं जिन्होंने आजादी के 75 वर्षों के जश्न को मनाने के लिए एक अलग ही तरीका चुना है. दरअसल एक तरफ पूरे भारत ने खुद को तिरंगे के रंग में रंग दिया है, घरों में झंडा फहराने से लेकर हर मोहल्ले में देशभक्ति के गीत गाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं.
सबसे खास बात तो यह है कि तकरीबन 2 साल बाद वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ बदलाव करते नजर आए जहां उन्होंने फोटो और वीडियो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर भारतीय ध्वज को अपनी प्रोफाइल तस्वीर के रूप में लगाया है.
भारतीय होने के लिए धन्य हूं
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने तिरंगे की तस्वीर लगाते हुए एक बेहद ही शानदार बात लिखी है जो हर भारतीय के दिल को छू गया. उन्होंने लिखा कि ‘मैं एक भारतीय होने के लिए धन्य हूं’. यह लाइन प्रोफाइल पिक्चर में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों भाषाओं में लिखी हुई है. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है जहां खेल के जगत में उन्होंने बहुत बड़ा नाम कमाया है. क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की है.
अपने कर्तव्य को हमेशा सर्वोपरि समझते हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को क्रिकेट से कितना लगाव है इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि जब उनकी पत्नी साक्षी बेटी को जन्म दे रही थी उस वक्त भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की वजह से अपनी पत्नी के पास मौजूद नहीं रहे थे. एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में अपनी सक्रिय दिनों के दौरान ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन में हर चीज के ऊपर राष्ट्रीय कर्तव्य को माना. यही वजह है कि आज भले ही टीम इंडिया के कई कप्तान आए और गए लेकिन धोनी ने अपनी एक ऐसी छाप छोड़ी है जो हमेशा लोगों के दिल में रहेगी.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को Asia Cup की नहीं है परवाह, बस भारत के खिलाफ मैचों पर है ध्यान