MS Dhoni का वो छक्का जिसकी वजह से भारत ने जीता पहला एशिया कप

MS Dhoni का वो छक्का जिसकी वजह से भारत ने जीता पहला एशिया कप
एशिया कप में हमेशा से ही टीम इंडिया की कप्तानी का दबदबा बरकरार रहा है जहां पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपना जलवा दिखाया अब यह कारनामा करने की बारी रोहित शर्मा की है. दरअसल एशिया कप के आते ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रिकॉर्ड को याद किया जाता है जिस वजह से भारत ने पहला एशिया कप जीता था. ऐसे में एक बार फिर से टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं.
MS Dhoni ने दिलाया पहला एशिया कप
एशिया कप में अभी तक टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है जहां 7 बार टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमाया है. 27 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में उस पल को याद किया जा रहा है जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार एशिया कप में चैंपियन बनी थी जहां धोनी ने पहली बार अपने बल्ले से कमाल करते हुए टीम इंडिया के नाम यह उपलब्धि दर्ज की थी जहां रोहित शर्मा पर इस बार एशिया कप की जिम्मेदारी होगी.
MS Dhoni के छक्के ने किया कमाल
दरअसल जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में एशिया कप खेला जा रहा था. उस वक्त 13 ओवर के बाद विराट कोहली 27 गेंद पर 38 रन और महेंद्र सिंह धोनी 2 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे थे. ऐसे में उनके सामने तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन थे जिन्होंने पहले रोहित शर्मा को आउट करके पवेलियन भेजा था जहां महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चतुराई दिखाते हुए अल अमीन की पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का मारकर टीम के ऊपर से दबाव को कम कर दिया और इसी छक्के की बदौलत टीम इंडिया ने मैच जीता.
यह भी पढ़ें- Team India के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड